Showing posts with label Indian Food.. Show all posts
Showing posts with label Indian Food.. Show all posts

Tuesday, 28 May 2013

Rawa Dhokla - रवा ढोकला


रवा ढोकला

बनाने की सामग्री :

बैसन                                  : 1 कप बैसन
सूजी                                   :  2 चम्मच
बैकिंग सोडा                        : 1/2 चम्मच
पानी                                   : पेस्ट बनाने के लिए
अदरक हरी मिर्च का पेस्ट    : 1 चम्मच
चीनी                                   : 2 चम्मच
कुकिंग आयल                     : 2 चम्मच
राई                                     : 1 चम्मच




एक कप बैसन में 2 चम्मच सूजी, 1/2 चम्मच बैकिंग सोडा मिलाकर पानी से पेस्ट बना लीजिये और उसे एक तरफ रख दे ।

ढोकला बर्तन में थोड़ा पानी दाल कर उसे चूल्हे पर उसे उबलने के लिए रख दे।
ढोकला प्लेट्स में थोड़ा तेल लगा कर इसे चिकना कर ले।


अब थोड़ी देर बाद इसमें 2 पाउच इनो (ENO) के दाल कर जल्दी जल्दी मिलाना शुरू करे, जिससे पेस्ट फूलने लगेगा।  इस पेस्ट को चिकने ढोकला प्लेट में डाल कर गैस पर रखे बर्तन में भाप में रख दे। 
अब इसे 10 मिनट तक पकने दे और दस मिनट बाद दक्कन हटा हर एक चाकू को उसके अंदर काल कर बाहर निकाले, अगर चाकू बिलकुल साफ़ है मतलब ढोकला पक चूका है और उसे निकाल ले।
अगर कुछ बेसन चाकू के साथ आता है तो थोड़ी देर और पकने दे।



जब तक ढोकला पकता है उस बीच में

एक फ्राई पेन में 2 चम्मच तेल लेके गर्म करे और राई तड़का ले. अब इसमें अदरक हरी मैच का एक चम्मच पेस्ट डाले और फिर २ चम्मच चीनी भी डाल दे। दो कप पानी दाल कर एक मिनट उबाल के ठंडा होने को रख दे। 

ढोकला और चीनी का पानी दोनों ही ठन्डे हो जाये तब ढोकला के ऊपर उस पानी को धीरे धीरे कर के डाले .

ढोकला थोड़ी ही देर में पूरा पानी पी जायेगा।
अब इसे काट के टुकड़े कर के परोसे।



लीजिये तैयार है रवा ढोकला।